1

लैंगिक भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिए हुए मास्टर रामबीर अपने पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। लैंगिक भेदभाव की जड़ों को मिटाने के लिए वह अपने गांव में एक मुहिम चलाए हुए हैं तथा अपने जीवन में आए इस बदलाव का श्रेय वह ब्रेकथ्रू संस्था को देते हैं। रामबीर मास्टर जी झज्जर ज़िले के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में अध्यापक हैं। इस स्कूल में लगभग साढ़े चार सालों से तारों की टोली* प्रोग्राम चल रहा है। रामबीर मास्टर जी का कहना है कि उनको पहले कभी यह अहसास ही नहीं हुआ था कि लड़का-लड़की के बीच कोई भेदभाव होता है, उनका तो यही मानना था कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, तथा हजारों वर्षों से चली आ रही है।

तारों की टोली प्रोग्राम में शामिल होने के बाद ही उन्होंने जाना कि वास्तव में लड़कियों के साथ जीवन के हर कदम पर भेदभाव होता है जोकि सरासर ग़लत है। उन्होंने जाना कि हमारे समाज में किस किस तरह से लड़का लड़की के बीच में भेदभाव होता है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। रामबीर जी ने कहा कि इस सीख से प्रभावित होकर उन्होंने अपने गांव के साथ साथ अन्य गाँवों में, जहां भी उनका आना जाना है, वहां लोगों को लैंगिक भेदभाव मिटाने के लिए प्रेरित किया।

रामबीर मास्टर जी खुद अपने गांव में भी व्यापक पैमाने पर भेदभाव मिटाने की मुहिम चला रहे हैं। कुछ महीने पहले भी उन्होंने अपने ही परिवार में श्रीकांत जी की बिटिया के जन्म पर, परिवार के लोगों से बातचीत करके कुआं पुजन** तथा समस्त ग्रामवासियों को भोजन करवाया। इसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अभी कुछ दिनों पहले दिनांक  21-10-2018 को उनके ही गांव में बिछराम जी की जुड़वा लड़कियों के जन्म पर कुआं पुजन तथा समस्त ग्रामवासियों को भोजन करवाया। भेदभाव मिटाने के लिए जो भी कार्य वह करते हैं उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है। लेकिन उनका कहना है कि कुछ भी हो, वह एक बराबरी के समाज के निर्माण के लिए यूं ही प्रयासरत रहेंगे।

* ब्रेकथ्रू द्वारा हरियाणा के स्कूलों में तारों की टोली कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम बच्चों को अपने जीवन में  लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा की पहचान करने के लिए जीवन कौशल, बातचीत कौशल और निर्णय लेने की जागरूकता व समझ प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में हमारे साथ स्कूल के कुछ शिक्षक भी जुड़े हुए है, जिन्हें हम ध्रुव तारा कहते हैं।

** हरियाणा में लड़को के जन्म पर थाली बजा कर ख़ुशियाँ ज़ाहिर की जाती हैं लेकिन लड़कियों के होने पर थाली नही बजाई जाती।

Meet our other change makers

1

Destigmatizing Vasectomy: Naresh’s Story Is A Lesson In Healthy Masculinity

“In our childhood, there were two things we would commonly hear about vasectomy: one, that many people were forced to…

READ MORE
1

Meet The Brave Women Frontline Fighters Against Covid-19 In Rural UP

“I felt very scared the first time that I had to work with a positive patient. More than me, my…

READ MORE
Adolescents and Youth from areas where breakthrough works

Adolescents and Youth Lead the Way During Covid-19 Pandemic

The COVID-19 pandemic shook the entire world during 2020. When everything had come to a standstill, there was a momentum…

READ MORE
Do girls not have the right to contribute to the finances of a household?

क्या बेटियों को अपने माता-पिता की आर्थिक सहायता करने का हक नहीं ?

‘हम अपनी बेटी की कमाई नहीं खाते।’ ‘वो अपनी बेटी की कमाई खाते हैं।’ समाज की इस तरह के तीक्ष्ण…

READ MORE
1

सीखते सिखाते, हम चल पड़े हैं बदलाव के सफर पर।

ब्रेकथ्रू में कंसलटेंट पद पर कार्य करते हुए मुझे पूरे पांच साल हो गये हैं। मेरी ज़िंदगी के ये पांच…

READ MORE
1

ब्रेकथ्रू जेनरेशन ने किया बेटी उत्सव का आयोजन

ब्रेकथ्रू पिछले 5 साल से हरियाणा के चार ज़िलों - पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में लिंग भेदभाव व लिंग…

READ MORE
1

She Oversees Over A Hundred Students Today: Komal’s Story

We’re first introduced to 23-year-old Komal, a Breakthrough Team Change Leader, with her bursting into tears.  We - the Breakthrough…

READ MORE
1

How Muskan’s Story Is Inspiring Young Girls In Haryana Learn Martial Arts

Quiet and confident, 12-year-old Muskan loves Taekwondo! Unfortunately, her village Sheikhpur Khalsa has no place for her to learn. Read…

READ MORE
1

बदलाव की तमन्ना

मीना (हरियाणा) द्वारा लिखित कासनी गांव जिला झज्जर का एक छोटा सा गांव है। झज्जर जिले से इसकी दूरी 21…

READ MORE
1

All It Took Was Two Boys Speaking Up: A Story Of Change

“These boys have gone crazy,” remarked the men of the community. They were talking about Amit and his friend Satyam.…

READ MORE
1

From Kudamau To Sundarnagar – Adolescents Who Strode Ahead With Their Campaign

In India, the changing geographical nomenclature is at times entrenched in vested interests of caste and sectarian politics. However, the…

READ MORE
Group of women standing together

प्रीती के पक्के घर और पक्के आत्मविश्वास की कहानी।

मैं ब्रेकथ्रू में कम्युनिटी डेवलपर के पद पर 12 दिसम्बर 2017 में चयनित हुई थी और जनवरी 2018 को पहली…

READ MORE
1

From Photographs To Jeans, This Girl Didn’t Let The Patriarchy Beat Her!

Mansi is a resident of Saraiya village in Bakshi Ka Talaab. Her story shows how she gained the courage and…

READ MORE
1

The Machhrauli Girls: Kicking Out Gender Norms

What would you say if you saw girls playing football in a state which has historically had one of the…

READ MORE
1

When Comics Helped Children Tell Their Stories

‘Mudde ki Baat, Comics ke saath!' (Talking about issues, with the help of comics!)  The participants had different real life…

READ MORE
1

Uma Devi And Her Daughters

‘I never regretted having only daughters….’ With tears in her eyes, Uma Devi embraced her daughter Nancy when she gave…

READ MORE
1

लिंग भेदभाव के खिलाफ एक शिक्षक की मुहीम

लैंगिक भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिए हुए मास्टर रामबीर अपने पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। लैंगिक भेदभाव की जड़ों…

READ MORE
1

सपनों की उड़ान: एक किशोरी की कहानी

कहते हैं की अगर किसी को उसकी माँगी हुई चीज़ मिल जाए तो उसके लिए उससे बढ़कर कुछ नहीं हो…

READ MORE
1

A Look Into How Our Kishor-Kishori Melas Foster Intergenerational Dialogues

Breakthrough’s Kishor-Kishori melas are an annual community event that attempts to create an enabling environment for the adolescents.

READ MORE
Village Health and Nutrition Day in Maharajganj, Uttar Pradesh

बाधित वी.एच.एन.डी. सेवाओं को स्वास्थ्य कैंप के ज़रिये लोगों तक पहुंचाने की कोशिश

गाँव स्तर पर महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वी.एच.एन.डी.) का बहुत महत्व…

READ MORE

Leave A Comment

No Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *